আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजनों को नहीं मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने वापस लिया फैसला

Published on: March 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है. इससे पहले मोदी सरकार ने कोरोना वायरस से मौत होने पर स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड से मृतकों के परिजनों को 4 लाख की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था. भारत सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी संजीव कुमार जिंदल ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड के तहत कोरोना वायरस के इलाज में होने वाले खर्च को दिया जाएगा.

http://मोबाइल फोन होंगे महंगे, केंद्र सरकार ने जीएसटी बढ़ाकर 12 से की 18 फीसदी

इसका मतलब यह है कि अब अगर कोई कोरोना वायरस की चपेट में आता है, तो उसके आइसोलेशन और जांच से लेकर इलाज तक में होने वाला खर्च ही सरकार देगी. स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड से धनराशि देने का फैसला भी राज्य सरकार करेगी. गौरतलब है कि भारत सरकार कोरोना वायरस को आपदा घोषित कर चुकी है. भारत में दो मौतें कोरोना के कारण हो चुकी हैं. उसके बाद कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, मॉल और सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है. वहीं सेनेटाइजर्स और मास्क की बिक्री बढ़ गई है. सरकार जबरन कीमतों को बढ़ाकर बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है.

http://सिनेमा घर तथा मल्टीप्लेक्स 31 मार्च तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now