नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम में कमी दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 152 रुपए की कमी के साथ 48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,107 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 48,259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घटकर 1,883 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 540 रुपए की कमी के साथ 70 हजार रुपए प्रति किग्रा के नीचे पहुंच गया. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 70,465 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 27.55 डॉलर प्रति औंस पर रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स (COMEX) पर सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखी गई. वहीं, दूसरी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती दर्ज की गई. इससे दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमती पीली धातु के दाम में गिरावट दर्ज की गई है.
http://इको वाहनों के साइलेंसर से मेटल चोरी के आरोप में 7 गिरफ्तार










