আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इको वाहनों के साइलेंसर से मेटल चोरी के आरोप में 7 गिरफ्तार

Published on: June 7, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. प्रदेश के विभिन्न जिलों से चारपहिया इको वाहन की साइलेंसर से साइलेंसर मेटल डस्ट चोरी के आरोप में पुलिस ने अंतराज्यीय 7 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से करीब 4 लाख रुपए कीमत का मेटल डस्ट, बाइक, मोबाइल व मेटल निकालने में प्रयुक्त हथियार जब्त की है. पुलिस कंट्रोल रुम में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मेघा टेंभुरकर ने बताया कि विगत एक-दो माह से इको मारुति मालिकों एवं वाहन चालकों से शिकायत मिल रही थी कि उनके वाहनों में साइलेंसर से साइलेंसर मेटल डस्ट (पैलेडियम) की आएदिन चोरियों हो रही है. रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गंजपारा निवासी गोविंद सिंह राजपूत इको मारुति वाहनों को किराए से लेकर जाता है तथा अपने साथियों के साथ मिलकर ईको वाहनों में लगे साईलेंसरों को खोलकर उसमें लगे मेटल डस्ट की चोरी करता है.

http://जरनैल सिंह भिंडरावाले को ‘शहीद’ बताने पर बुरे फंसे हरभजन, कार्रवाई की उठी मांग

रविवार को उक्त मेटल को बेचने बस स्टैण्ड में ग्राहक की तलाश में खड़ा था. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उनकी अन्य साथियों को गिरफ्तार किया. आरोपी गोविंद सिंह राजपूत के निशानदेही पर पुलिस ने उनके साथी यूपी निवासी फरमान खान पिता इरफान (30), इकरार खान पिता अनवर (30), मूकिम खान पिता मुजिम (28), रिंकू उर्फ चंद्रजीत यादव पिता अनूप (30), हॉल मुकाम व्यास तालाब बीरगांव रायपुर साजिद खान पिता शाबीर (25), साजिम खान पिता मस्तूर अली (18), हॉल फरीदनगर सुपेला भिलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों ने अपराध करना स्वीकर किया है. पुलिस ने आरोपीयों से चोरी के मेटल डस्ट (पैलेडियम) 20 किलोग्राम कीमत 4 लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर साइकिल कीमत 55 हजार रुपए, 7 नग मोबाइल 75 हजार रुपए एवं नकदी 7000 रुपए और साइलेंसर खोलने के औजार पाना पेंचिस, हथौड़ा, पेंचकस कीमती 500 रुपए कुल 5 लाख 37,500 रुपए जब्त कर धारा 41(14) जा.फौ. / 379, 34 दर्ज कर विवेचना में लिया है.

http://गौहर खान ने ‘हरफनमौला’ सॉन्ग पर बिखेरा जलवा, दिखाए किलर मूव्स

पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद सिंह पिछले एक-दो महीने से महासमुंद क्षेत्र के कचहरी, टैक्सी स्टैण्ड, शेर, जामगांव, बेमचा, इमलीभाठा, स्टेशन रोड के अलावा फिंगेश्वर, राजिम, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार जिले से अब तक कुल 48 इको मारुति वाहनों से मेटल की चोरी की है. जिसमें बेमचा निवासी ओमप्रकाश साहू के ईको वाहन क्रमांक सीजी 06 क्यू 2197 को किराए से लिया और अपने साथियों के साथ उक्त वाहन से मेटल की चोरी की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने कई वाहनों से चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसका उन्हें नंबर याद भी नहीं है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now