महासमुंद. शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश और जिला प्रशासन के निर्देश के उपरांत बुधवार को चण्डी और खल्लारी मंदिर के समिति के सदस्यों की बैठक बागबाहरा एसडीएम भागवत जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई. बैठक में चण्डी और खल्लारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन कोरोना वायरस के संक्रमण में सावधानी रखते हुए दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक, मंदिर में दर्शन नहीं होंगे, मेला आयोजन नहीं होगा, मंदिर के आसपास दुकान या ठेले प्रतिबंधित, भंडारा प्रतिबंधित एवं जुलूस रैली नहीं करने की सहमति बनी. इसके अलावा मंदिर में ज्योति कलश जलेंगे और केवल समिति के सेवादारों को प्रवेश दिया जाएगा.
http://अश्लील गाने में लिया महात्मा गांधी का नाम! इस सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज
चूंकि बागबाहरा में सीमावर्ती ओड़िशा राज्य से और महाराष्ट्र से बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दुकानदार आते है ऐसे में लाखों की भीड़ में संक्रमण से बचाव कर पाना मुश्किल होगा और यह लोक स्वास्थ्य के लिए घातक भी हो सकता है. मंदिर समितियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी किए गए है और मंदिर आने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रहेगी यह सुनिश्चित किया गया. अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय से इस सम्बन्ध में मंदिर समितियों को पत्र जारी किया गया है, जिसमें असामाजिक तत्वों और जानबूझकर लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सी.आर.पी.सी. की धारा 133 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
http://मोबाइल से नकल करते दो छात्र पकड़ाए, लापरवाह शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश







