बलौदाबाजार. स्थानीय पण्डित चक्रपाणि हायर सेकेण्डरी स्कूल में मोबाइल से नकल करते हुए दो छात्र पकड़ाए गए. माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा बारहवीं का अंग्रेजी का आज सवेरे पेपर था. डिप्टी कलेक्टर एवं उड़नदस्ता प्रभारी मिथलेश डोण्डे के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने आकस्मिक निरीक्षण में नकल के प्रकरण बनाए. परीक्षा केन्द्र के कमरा नम्बर 13 एवं गैलरी में एक छात्र के पास प्रतिबंधित सामग्री के रूप में मोबाइल जब्त किया गया. उनके विरूद्ध नकल प्रकरण तैयार कर मोबाइल माध्यमिक शिक्षा मण्डल भेज दिया गया है. परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान बच्चों का ठीक से जांच नहीं करके वीक्षकों ने लापरवाही बरती है.
http://आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एक से 25 अप्रैल तक
वीक्षक के तौर पर श्रीमती यमुना वर्मा प्राथमिक शिक्षक परसाभदेर, जगदीश प्रसाद वर्मा सहायक शिक्षक कसियारा एवं रामनाथ साहू सहायक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी. जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को उन तीनों पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक शिक्षक श्रीमती यमुना वर्मा एवं जगदीश प्रसाद वर्मा की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है. नगरीय निकाय के सहायक शिक्षक रामनाथ साहू की वेतनवृद्धि रोकने के लिए सीएमओ का पत्र भेज दिया गया है.
http://फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित







