नई दिल्ली. उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में एक मेजर (सैन्य अधिकारी) ने गुलमर्ग में कुत्ते की जिंदगी बचाने के लिए खुद की जान दांव पर लगा दी. आग में घिरे परिवार और कुत्ते को बचाने के दौरान मेजर की मौत हो गई. सेना के इस अधिकारी का नाम अंकित बुधराजा है. वे एसएसटीसी गुलमर्ग के कोर सिगनल से जुड़े थे. दरअसल, शनिवार रात मेजर के घर में आग लग गई. लकड़ी से बने इस घर में उनकी पत्नी भी फंसी थीं. उनके साथ उनके दो पालतू कुत्ते भी अंदर थे.
http://जिम में एक्सरसाइज करते-करते लुंगी डांस करने लगीं दीपिका, वीडियो वायरल
मेजर ने पत्नी और एक कुत्ते को बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरे कुत्ते को बचाने के दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई. मेजर 90 फीसदी तक जल गए. बाद में दमकल विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से आग बुझाई. जल्दी में मेजर को आर्मी हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मेजर अंकित के शव को आगे की प्रक्रिया के लिए तंगमार्ग स्थित सब-डिस्ट्रिक हॉस्पिटल भेज दिया गया है.
http://महुआ शराब बनाते तीन गिरफ्तार, 20 लीटर शराब जब्त
http://आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘लगा के वैसलीन’ रिलीज, देखिए वीडियो









