আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्ची का शव दफनाने गए शख्स को जमीन में दफन मिली जीवित बच्ची

Published on: October 14, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक मृत बच्ची को दफनाने पहुंचे पिता को उसी के रूप में धरती ने दूसरी बेटी दे दी. दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने समय से पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया पर थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया. परिवार उसे दफनाने श्मशान घाट पहुंच गए और जैसे ही गड्ढा खोदा वहां उन्हें एक मटकी में पड़ी नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां मौजूद परिवार डर गया और वे दौड़कर श्मशान के चौकीदार के पास पहुंचे और उसे पूरी बात बताई. चौकीदार के साथ हिम्मत करके वो दोबारा उस गड्ढे के पास पहुंचे जहां से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी.

http://Maruti Ertiga Tour M का डीजल वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत

दरअसल, गड्ढा खोदते वक्त फावड़े से वह मटकी फूट गई जिसमें उस दूसरी जिंदा नवजात बच्ची को डालकर दफनाया गया था. शोकाकुल परिवार ने फौरन उस बच्ची को वहां से निकाला और उसे लेकर अस्पताल की तरफ दौड़ गए. वहीं उसी परिवार के अन्य लोगों ने मरी हुई बच्ची को उसी गड्ढे में दफना दिया. इसकी खबर परिजनों ने तुरंत पुलिस को भी दी जिसके बाद उस बच्ची को जिला अस्पताल के शिशु केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. चूंकि बच्ची को लोगों ने जमीन खोदकर बाहर निकाला इसलिए स्थानीय लोग उसे सीता के नाम से पुकार रहे हैं. बच्ची का वजन काफी कम है और खून में इंफेक्शन भी है. उसे वॉर्मर में ऑक्सीजन लगाकर रखा गया है.

http://भूपेश का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जाय : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now