আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

7 दिन पहले घर के सामने से गायब हुई बच्ची का झाड़ियों में मिला शव

Published on: December 14, 2022
---Advertisement---

रायपुर. सड्डू बीएसयूपी कॉलोनी से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची की लाश मिली है. पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मासूम की हत्या कर लाश फेंक दी होगी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी के पास से 7 दिसंबर शाम से गायब हुई बच्ची की लाश घर से 500 मीटर दूर HIG सेक्टर के पास मिली. यहां रहने वाले लोगों को लाश की बदबू आ रही थी. बाद देखा गया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास शव है.

https://जहरीली शराब से अब तक 14 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

स्थानीय लोगों ने विधानसभा पुलिस को सूचना दी. मंगलवार देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया. जिस जगह से बच्ची की लाश मिली वहां शव को कपड़े और थर्माकोल में लपेट कर फेंका गया था. शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और फिर यहां लाकर लाश फेंकी गई है. बच्ची की लाश मिलने के बाद अब पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है. विधानसभा थाने की पुलिस पिता से बच्ची को लेकर पूछताछ कर रही है. दूसरी तरफ देर रात लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने घरवालों को इसकी सूचना दी तो बच्ची की मां की तबीयत खराब हो गई, उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

https://‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज, शाहरुख-दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now