আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जवान के मौत के बाद घर आया पार्थिव शरीर, पत्नी ने कुएं में कूदकर दे दी जान

Published on: January 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू में तैनात सेना के 29 वर्षीय जवान बजरंग भगत का पार्थिव शरीर एक जनवरी को झारखंड के रांची में अपने गांव बहेराटोली पहुंचा तो उनकी पत्नी होश नहीं संभाल सकी और कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी. इसके बाद पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठाई गई और अंतिम संस्कार हुआ. बताया गया कि दोनों की शादी दो साल पहले ही हुई थी. सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, बजरंग की मौत 29 दिसंबर की रात बिस्तर से गिरने के कारण हुई थी. एक जनवरी की देर रात जब जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा. ये मातम उस वक्त और भी बढ़ गया जब जवान की पत्नी ने घर से कुछ दूरी पर मौजूद कुएं में कूदकर जान दे दी.

http://नारियल पानी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

सुबह बजरंग की पत्नी मनीता उरांव का शव कुएं से निकाला गया और फिर पोर्स्टमार्टम कर लिए रिम्स भेजा गया. फिलहाल मामले पर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का पता चल पाएगा. बता दें कि बजरंग भगत साल 2012 में सेना में भर्ती हुए थे. इसके बाद रेजिमेंटल सेंटर नागपुर की यूनिट 17 में गार्ड के पद पर तैनात थे. करीब तीन महीने पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू में हुई थी. यूनिट के सीओ कर्नल विजय सिंह ने फोन पर बताया कि सोने के दौरान बिस्तर से गिरने के कारण जवान की जान गई है. हालांकि, परिजनों ने बताया कि 29 दिसंबर की रात 10 बजे बजरंग के मोबाइल पर बात हुई थी और सुबह 8 बजे अचानक फोन आया कि बजरंग अब दुनिया में नहीं है.

http://फसलों की क्रय सीमा बढ़ाई गई, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now