আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मंदिर परिसर में सेकेंड हैंड जवानी गाने पर युवती के डांस से मचा बवाल

Published on: September 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित जनराय टोरिया मंदिर परिसर में आरती साहू नाम की एक इंस्टाग्राम मॉडल ने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने सेकेंड हैंड जवानी पर डांस करते हुए वीडियो बनाया. वीडियो सामने आने के बाद इसका विरोध भी शुरू हो गया है. हिन्दू संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस हरकत पर आपत्ति जताई है. मंदिर के महंत ने भी कहा है कि इंस्टाग्राम मॉडल आरती साहू के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें कर के मंदिरों, मठों और आश्रमों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए. बता दें कि आरती साहू अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल और यूट्यूब चैनल पर वीडियोज डालती रहती हैं.

https://Ducati Monster भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

आरती साहू के इंस्टाग्राम पर 25 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं. उनके यूट्यूब पर भी 21 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. हिन्दू संगठनों ने कहा है कि चंद रुपयों और सस्ती लोकप्रियता के लिए ये हरकत की गई है. हालाँकि, मंदिर में चप्पल पहन कर डांस करती दिख रहीं आरती साहू का कहना है कि वीडियो में जरा भी फूहड़ता नहीं है. उन्होंने कहा कि वो सभ्यता से पूरी ड्रेस में थीं और उन्होंने जो भी किया, उसमें कुछ भी अश्लील नहीं है. बजरंग दल के विभाग सह संयोजक सौरभ खरे ने कहा है कि ऐसी लड़कियाँ समाज को गंदा कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग हिन्दू संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि उनका संगठन इस तरह की लोगों और ऐसी हरकतों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराता है.

https://VIDEO : वायरल हुआ ‘माणिके मगे हिते’ गाने का भोजपुरी वर्जन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now