बिलासपुर. वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए बिछाए करंट की चपेट में आकर चीतल के साथ एक शिकारी की मौत हो गई. इस घटना के बाद शिकारी के तीन अन्य साथी उसकी लाश और चीतल को छोड़कर भाग गए. पुलिस ने उसके साथियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सीपत क्षेत्र के कनई गांव से लगा हुआ जंगल है. जहां चीतल सहित अन्य वन्य प्राणी तालाब में पानी पीने के लिए आते हैं. गांव के ही रूप सिंह गोंड़ शनिवार रात कोरबार के हरदीबाजार के सिल्ली निवासी अपने साथी बीरबल कुमार पोर्ते, लोटनापारा जयंती नगर के जनक नाई और कनई निवासी महिपाल सिंह मरावी के साथ जंगली जानवरों का शिकार करने लिए गया था.
https://कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार रुपए, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
चारों शिकारी जंगल के बीच सतीमुड़ा तालाब के पास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिजली के खंभे से कनेक्शन लेकर तालाब के पानी में डाल दिया. तालाब में जब पानी पीने के लिए चीतल आया तो करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. करंट की चपेट में आकर मरे चीतल को पकड़कर लाने के चक्कर में रूप सिंह भी वहां पहुंच गया. वह पानी में उतर कर चीतल को पकड़ने लगा, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई. उसके करंट की चपेट में आने के बाद उसके साथी घबरा गए और उसे छोड़कर भाग निकले.
https://किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस
गांव का एक युवक सुबह तालाब की ओर गया तब उसने रूप सिंह और चीतल के शव को देखा. बाद युवक ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी. ग्रामीण कोटवार के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य ग्रामीणों की जानकारी जुटाई, तब इस घटना का राज खुला. पुलिस ने मामले में मृतक के साथी शिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपी बीरबल कुमार पोर्ते, जनक नाई और महिपाल सिंह मरावी को गिरफ्तार कर लिया है.
खुशखबरी : इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 2000 रुपए https://t.co/piYfQFib0R
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 30, 2022







