नई दिल्ली. मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेसहारा बच्चों को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत कोविड से अनाथ हुए बच्चों को स्कॉलरशिप और स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, आपके परिवार के एक सदस्य के तौर पर आपसे बात कर रहा हूं. आज आप सभी बच्चों के बीच आकर मुझे बहुत सुकून मिला है. मैं जानता हूं, कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना कठिन है.
https://किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस
जो चला जाता है, उसकी हमारे पास सिर्फ चंद यादें ही रहा जाती हैं, लेकिन जो रहा जाता है, उसके सामने चुनौतियां का अंबार लग जाता है. ऐसी चुनौतियों में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन्स आप सभी ऐसे कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है. योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी पूरी संवेदनशीलता से आपके साथ है. मुझे संतोष है कि बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए उनके घर के पास ही सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में उनका दाखिला कराया जा चुका है. अगर किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए, हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा, तो पीएम केयर्स उसमें भी मदद करेगा.
https://खुशखबरी : इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 2000 रुपए
रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए 4 हजार रुपए हर महीने की व्यवस्था भी की गई है. ऐसे बच्चे जब अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करेंगे, तो आगे भविष्य के सपनों के लिए और भी पैसों की जरूरत होगी. इसके लिए 18-23 साल के युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा और जब आप 23 साल के होंगे तब 10 लाख रुपए आपको एक साथ मिलेंगे. इसके साथ ही पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से आपको आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी दिया जा रहा है, इससे 5 लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा भी आप सब बच्चों को मिलेगी.
सिद्धू मूसेवाला की मौत की तारीख से इस गाने का खास कनेक्शन! https://t.co/tzMZhdoK76
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 30, 2022









