আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आरक्षक वहीं फांसी पर झूला जहां हुई थी 18 दिन पहले पत्नी की अंत्येष्टि

Published on: August 11, 2021
---Advertisement---

बालोद. एक आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक मामला बालोद थाना अंतर्गत टेकापार गांव का है. मनीष कुमार नेताम (30) पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर धमतरी जिले के बोरई थाने में पदस्थ था. ग्रामीण बुधवार सुबह नदी की तरफ गए तब पेड़ पर रस्सी के सहारे मनीष का लटका हुआ शव देखा. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मनीष कुमार नेताम की शादी 22 मई 2021 को हेमलता नेताम के साथ हुई थी.

http://बचपन का प्यार सॉन्ग रिलीज, बादशाह संग सहदेव का दिखा स्वैग

करीब 18 दिन पहले 24 जुलाई को घर का काम करने के दौरान अचानक उसकी पत्नी जमीन पर गिर पड़ी और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टर ने बताया था कि उसकी पत्नी को हार्ट अटैक आया था. जिसके कारण ही उसकी मौत हुई है. पत्नी की मौत के बाद से आरक्षक मनीष काफी सदमे में रहता था और अपनी पत्नी के दाह संस्कार स्थल पर जाकर रोता रहता था.आखिरकार उसने पत्नी के दाह संस्कार वाली जगह पर जाकर वहां एक पेड़ पर फांसी लगाकार खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

http://2021 Audi RS5 Sportback भारत में लॉन्च, 3.9 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की स्पीड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now