नई दिल्ली. रैपर बादशाह ने सहदेव दिरदो के साथ कोलैबोरेशन में बचपन का प्यार गाने को अपने स्टाइल में रीक्रिएट किया है. अब ये गाना रिलीज हो चुका है. इंटरनेट सेंसेशन बने 10 साल के सहदेव दिरदो ने बादशाह के साथ इस गाने को गाया है. बादशाह, सहदेव दिरदो के अलावा रिको और आस्था गिल ने गाने में अपनी आवाज दी है. बादशाह का सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में सहदेव का कूल और डैशिंग अवतार खने को मिलता है.
http://2021 Audi RS5 Sportback भारत में लॉन्च, 3.9 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की स्पीड
सहदेव गाने में किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आते हैं. सहदेव ने इस गाने में भी अपनी वायरल लाइन्स को गाया है. गाने के बोल बादशाह ने लिखे हैं. म्यूजिक हितेन ने दिया है. गाने की धुन काफी पैपी है, जो कि आपको झूमने पर मजबूर कर देती है. गाने में सहदेव की एक क्यूट सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है. बादशाह के इस वर्जन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि सहदेव दिरदो की तो वे इस गाने की बदौलत फेमस हो गए हैं.
http://भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद










