महासमुंद. सहकारी समिति कसेकेरा में धान खरीदी के पहले ही दिन मंडी अमला ने दबिश देकर बिचौलिया से 225 कट्टा धान जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक कसेकेरा खरीदी केन्द्र में भोथा निवासी किसान छेदूलाल पिता मेहतरु ठाकुर ने जब्त 225 कट्टा धान में 50 कट्टा धान अपना होना बताते हुए मंडी अमला के पंचनामा बयान में अपना कथन दर्ज कराया. उन्होने बताया कि शेष धान सोसायटी अध्यक्ष संतोष यादव का है. मेरे पट्टे पर धान बेचने के लिए संतोष यादव ने खरीदी केन्द्र में भिजवाया था. बताया गया है कि जैसे ही संतोष यादव ने अपनी दुकान का धान खरीदी केन्द्र भेजा वैसे ही ग्रामीणों ने एसडीएम बागबाहरा को दूरभाष से शिकायत करते हुए धान जब्ती करने का आग्रह किया.
https://15 दिनों में दूसरी बार गांजर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त!
शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मंडी अमला को कार्रवाई का निर्देश दिया. अधिकारी के निर्देश मिलते ही मंडी अमला कसेकेरा खरीदी केन्द्र पहुंचकर पूछताछ करते हुए किसान से पूरी बात उगलवा ली और धान जब्ती की कार्रवाई करते हुए धान सोसायटी प्रभारी के सुपूर्द किया है. ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि समिति अध्यक्ष संतोष यादव व्यापारी है वे हमेशा धान खपाने का काम करता है. समिति अध्यक्ष होकर धान खरीदी में व्यवधान तथा अतिरिक्त लाभ अर्जित करने धान खपाया जाता रहा है. उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए. मंडी के प्रभारी जांच अधिकारी अजय वाजपेयी ने कहा कि कसेकेरा में 225 कट्टा धान जब्त किया गया है. छेदूलाल पिता मेहतरु ठाकुर भोथा का किसान है. उक्त किसान 50 कट्टा धान बेचने लाया था. किसान के पट्टे पर धान खपाने समिति अध्यक्ष संतोष यादव 175 कट्टा धान भिजवाया था.
https://VIDEO : शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का गाना ‘मेहरम’ हुआ रिलीज







