रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों की अतिरिक्त आय का जरिया बन गई है. गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक दो वर्षों में योजना के हितग्राहियों, गौठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को लगभग 380 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है. यह राशि इन लोगों के लिए काफी बड़ी राशि है. ग्रामीण गोबर बेचने से मिलने वाली राशि से अपने छोटे-छोटे सपने पूरे कर रहे हैं.
https://सौम्या चौरसिया की हिरासत 2 जनवरी तक बढ़ी, सरकार ने किया निलंबित
मुख्यमंत्री सोमवार को यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि के अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ 99 लाख रुपए का ऑनलाइन अंतरण किया. इस राशि में 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक के पखवाड़े में गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रुपए, गौठान समितियों को 94 लाख रुपए, महिला समूहों के खाते में लाभांश की राशि के रूप में 64 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई.
https://पैन कार्ड होल्डर्स जल्द निपटा लें ये काम, वरना हो सकती है परेशानी







