नई दिल्ली. एक बरात में उस समय हंगामा मच गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में झूमता देख लिया और शादी करने से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि दूल्हा शादी के तत्काल बाद शराब के नशे में नागिन डांस करने लगा था, जो दुल्हन को रास नहीं आया. मामला उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बे का है जहां बरेली से बारात आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैलानी में बारात के आने के बाद दूल्हा मैरिज हॉल में पहुंचा. तभी दूल्हे के दोस्त उसे डांस फ्लोर पर लेकर पहुंचे यहां पर सबने डांस करना शुरू कर दिया. जब लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे को डांस फ्लोर से हटने कहा तो उन्होंने कथित रूप से उनसे दुर्व्यवहार किया.
http://शिक्षाकर्मियों को क्रमोन्नति दें और संविलियन करें अन्यथा होगा आंदोलन : विजय शर्मा
हालांकि बाद में यह मामला सुलझ गया और दूल्हे और दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई. फिर कुछ समय बाद दूल्हा एकबार फिर डांस फ्लोर पर दोस्तों के साथ गया और ‘नागिन डांस’ करने लगा. यह देख दुल्हन भड़क गई और शादी खत्म कर स्टेज से चली गई. दूल्हे और उसके परिवार वालों ने दुल्हन को समझाने की कई बार कोशिश की, लेकिन सब व्यर्थ रहा. नाराज दूल्हे और उसके दोस्तों ने लड़की और उसके माता-पिता के साथ बदसलूकी की और रितेश ने लड़की को थप्पड़ भी मार दिया. इसके बाद दुल्हन ने साफ तौर पर मना कर दिया कि उसे शराबी से शादी नहीं करनी है. पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी और बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा.
http://VIDEO : ‘पति, पत्नी और वो’ का पहला गाना ‘धीमे-धीमे’ रिलीज









