नई दिल्ली. एक शादी में दूल्हे पक्ष के मंगलसूत्र नहीं लाने पर दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. जिसके बाद बाराती लौट गए. इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय थानेदार ने फौरन दूल्हे और लड़की वालों को थाने बुलाकर समझाया. अगली सुबह दूल्हे पक्ष से मंगलसूत्र खरीदकर मंगवाया गया और अपनी मौजूदगी में अधूरी शादी को संपन्न कराया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के देवरिया जनपद स्थित गौरीबाजार थाना इलाके के बाकी फुलवरिया गांव के हरेराम यादव के घर गोरखपुर के चौरी-चौरा से बारात आई थी. द्वार पूजा हो गई थी. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. इसी बीच जब सात फेरे लेने की बात आई, तो पता चला कि लड़का पक्ष शादी में चढ़ावे के लिए कोई जेवरात ही नहीं लाया.
https://वजन कम कराने के लिए एक्ट्रेस ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, हुई मौत
यहां तक कि मंगलसूत्र भी नहीं. यह बात जब दुल्हन को पता चली तो वह मंडप से उठकर चली गई और शादी करने से साफ तौर पर मना कर दिया. जिसके बाद बारात लौट गई. यह बात गौरीबाजार के थानेदार विपिन मालिक को पता चली. वह मौके पर पहुंचे और दूल्हे समेत लड़की के भाई को थाने लेकर आए. पूरी रात उन्हें समझाया-बुझाया गया. फिर सुबह दूल्हा और उसके पिता ने मंगलसूत्र समेत चार सेट गहने मंगाए. फिर पुलिस की मौजूदगी में पूरे रस्मो-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई. लड़की ने थानेदार से कहा कि इतना सब कुछ हो गया. उसे डर है कि लड़के वाले उसके साथ गलत व्यवहार करेंगे. इस पर एसओ विपिन मलिक ने कहा कि तुम मुझे भाई मानती हो तो शादी करो. हम वचन देते हैं कि तुम्हें कुछ नहीं होगा. इस दौरान थानेदार ने लड़की को मोबाइल भी गिफ्ट किया.
https://महंगाई का एक और जोरदार झटका, थोक महंगाई दर रिकॉर्ड स्तर पर









