আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दूल्हे को वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत

Published on: December 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है. यहां रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन चल रहा था. बारात बुद्धेश्वर से आई थी. शादी में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं. लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे के सामने खड़े थे. दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई. बाद बारी थी शिवांगी की.

https://इस राज्‍य के 21 लाख लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 13वीं किस्‍त

शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. उधर, दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए. शादी समारोह में जिन लोगों के चेहरों पर खुशियां छाईं थीं, उनकी खुशियां मातम में बदल गईं. इस दुखद घटना से मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम और भाई अमित सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूल्हा विवेक भी दुल्हन की मौत से सदमे में है.

https://21 साल की टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर की मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now