रायपुर. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव तालाब में एक नाबालिग की लाश तैरती पाई गई. जानकारी के अनुसार आज सुबह मरीन ड्राईव तालाब के पास पानी में तैरती किशोरी की लाश देखकर वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना थाने में दी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को तालाब से बाहर निकालकर मृतका की शिनाख्ती में जुटी हुई है. किशोरी का उम्र करीब 16-17 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ये भी पता कर रही है कि मरीन ड्राेइव के आसपास सुबह से देर रात तक सैर करने वालों का तांता लगा रहता है बावजूद किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
http://सचिन ने खोला पुराना राज, जब पारी का आगाज करने के लिए करनी पड़ी थीं मिन्नतें
शिकायत पर जिला विपणन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश
रायपुर. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि अधिकारी टीम भावना से कार्य कर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें. श्री भगत बुधवार शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्हें निर्देशित कर रहे थे. प्रभारी मंत्री श्री भगत ने जिले में नवीन राशन कार्ड वितरण की प्रगति की जानकारी ली और शतप्रतिशत हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण करने के निर्देश दिए. बैठक में जिला विपणन अधिकारी की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त कर जिला विपणन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए. प्रभारी मंत्री ने बालोद जल आवर्धन के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था तथा भवनों की स्थिति की जानकारी ली.
http://रानू मंडल पर बनेगी बायोपिक, इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ रोल







