नई दिल्ली. कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही गुरुवार शाम अलीगढ़ पहुंच गए थे और वहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की थी. रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में ही मॉर्निंग वॉक किया और कसरत करते हुए दिखाई दिए. बाद अलीगढ़ की सड़कों पर साफ सफाई का निरीक्षण करने निकल पड़े. सबसे पहले वो स्मार्ट सिटी के नवागत कार्यालय हैबिटेट सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे, जिसका शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे. बाद वह अचलताल क्षेत्र में पहुंचे. उनके साथ अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और कोल क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर भी मौजूद थे. कैबिनेट मंत्री जब निरीक्षण कर रहे थे, उस समय भागे-भागे कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर आए, तो मंत्री जी उन्हें देखकर कहा कि बहुत देर तक सोए रहते हो.
https://प्लास्टिक बोरी में मिली बच्ची की अर्धनग्न लाश, इलाके में सनसनी
जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं, इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं. मंत्री शाही ने छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया. सांसद ने भी मंत्री को बताया कि अचल ताल में साफ पानी के नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है. मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है कि मंत्री समूह अपने प्रभार के मंडलों में जाएंगे और वहां पर अति वर्षा और बाढ़ की वजह से जो क्षति हुई है, उसके राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसी दृष्टि से मैं अलीगढ़ आया हूं और अभी थोड़ी देर में कासगंज जाऊंगा. मैंने सुबह के समय नगर का भ्रमण किया है और अति वर्षा की वजह से जो कठिनाइयां अलीगढ़ नगर को हुई हैं, उसके लिए बात कर रहा हूं और उस संदर्भ में उसके समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी.
https://अगस्त के मुकाबले सितंबर रहा सस्ता, घटी थोक महंगाई दर









