আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी मौत

Published on: June 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के बिजबेहरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया. आतंकवादियों के इस हमले में एक जवान शहीद हो गया और एक बच्चे की भी मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक दक्षि​णी कश्मीर के बिजबेहरा में शुक्रवार को सीआरपीएफ की टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि घटनास्थल पर मौजूद एक बच्चे को भी गोली लग गई.

http://टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, लास्ट पोस्ट में था ये वीडियो

आतंकियों की गोली से बच्चे की भी मौत हो गई है. बच्चे की उम्र पांच से छह साल बताई जा रही है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाकों को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि कितने आतंकियों ने हमला किया था. इधर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. अभी तक की खबर के मुताबिक मुठभेड़ खत्म हो चुकी है लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

http://स्काउट गाइड को सबसे ज्यादा मिल रहा बोनस अंक नीति का लाभ : विनोद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now