আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शराब तस्कर द्वारा ग्रामीण की पिटाई के बाद तनाव, भीड़ ने पुलिस वाहन में की तोड़फोड़, विधायक के खिलाफ नारे

Published on: October 1, 2020
---Advertisement---

बागबाहरा. कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम नर्रा में बीती रात शराब तस्करों पर कार्रवाई न होने को लेकर लोगों का आक्रोश पुलिस पर फूट पड़ा. शराब तस्कर और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. खबर पाकर टीआई मिंज दलबल सहित नर्रा पहुंचे जहां भीड़ ने उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोक दिया और पुलिस वाहन पर तोड़फोड़ कर दी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस बल के साथ महिलाओं ने हाथापाई भी कर दी पश्चात पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर चार मोटर साइकिल में आग लगा दी गई. खरियार रोड से फायर ब्रिगेड मंगाकर आग पर काबू पाया गया. बाद गांव के ओंकार ठाकुर, हुलेस दीवान के घर छापामारी की जहां से पुलिस ने 10 किलो गांजा बरामद की और दोनों को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक शराब तस्कर ने एक ग्रामीण से मारपीट कर दी जिसके बाद ग्रामीण हो आक्रोशित हो उठे घटना के बाद पुलिस पहुंची.

http://रेलवे स्टेशन पहुंचा हाथी, जिधर जगह मिली उधर छिपे रेलकर्मी

यहां लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिसे लेकर तस्करों और ग्रामीणों के बीच विवाद होते रहा है. इस संबंध में 29 सितंबर को सरपंच और ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी यदि पुलिस शिकायत पश्चात हरकत में आ जाती तो शायद विवाद को रोका जा सकता था. ग्रामीणों का कहना है अनेक बार शिकायत करते रहे हैं पर अवैध शराब की बिक्री रोकने में प्रशासन विफल रहा. बीती रात शराब लॉबी के लोग कांशीराम यादव के साथ मारपीट कर दी जिससे गांव में स्थिति विस्फोटक हुई है. गांव में तनाव अब भी है. ग्रामीणों का कहना है कि नर्रा में अवैध शराब की बिक्री एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता के इशारे पर लंबे समय से की जा रही है. नर्रा ही नहीं चार-पांच प्रमुख सेंटर में नेता के गुर्गे शराब बिक्री कर गांव और क्षेत्र के माहौल को दूषित कर रहे हैं. नर्रा में ग्रामीण विधायक और विधायक के विश्वासपात्र एक पूर्व जनपद सदस्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे. यही नहीं, क्षेत्रीय नागरिकों में कांग्रेस सरकार और जन प्रतिनिधियों से नाराज और आक्रोशित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कांग्रेस ने शराबबंदी करने का भरोसा दिया था पर कांग्रेस ने लोगों का भरोसा तोड़ा है. क्षेत्रीय सांसद, विधायक की उदासीनता से खल्लारी क्षेत्र में लालफीताशाही हावी है. क्षेत्र में अवैध शराब और शराब चुलाई का कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है. आबकारी विभाग का काम पुलिस को करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस आबकारी विभाग का काम कर रही है तो आबकारी विभाग किसलिए. घटना के संबंध में थाना प्रभारी मिंज ने बताया कि नर्रा में विवाद की सूचना मिलते ही रात मे मैं खुद दल-बल सहित ग्राम नर्रा गया था. वहां विवाद की स्थिति को नियंत्रित किया गया है और ओंकार ठाकुर, हुलेस दीवान को गिरफ्तार किया गया है. उनके घर से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है. थाना प्रभारी से पूछा गया कि नर्रा में पुलिस के साथ मारपीट हुई है तो उन्होंने कहा- गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है, कुछ मोटरसाइकिल में आगजनी की गई है.

http://IPL 2020 : KKR ने रोका RR का विजय रथ, 37 रन से जीता मैच



गांव और पुलिस के बीच मारपीट की खबरें है तो उन्होंने कहा- बल का डॉक्टरी मुलाहिजा आज कराया जाएगा किसे कितनी चोंटें आई है डॉ. मुलाहिजा बाद ही पता चलेगा. शराब मामले को लेकर ग्रामीणों में एकता है. आज नर्रा के कुछ लोग सब्जी बेचने और अपने काम से खरियार रोड गए वहां शराब तस्करों के गुर्गों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल में तोड़फ़ोड़ कर दी जिससे गांव में गंभीर तनाव हो गया है. टीआई मिंज ने कहा कि मुझे सूचना मिली है. मैं खरियार रोड पुलिस से चर्चा कर रहा हूँ ग्रामीणों को हरसंभव मदद की जा रही है. नर्रा में हुए घटना की सूचना पाकर बागबाहरा प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव पुलिस बल के साथ देर रात नर्रा पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठकर चर्चा की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now