আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : KKR ने रोका RR का विजय रथ, 37 रन से जीता मैच

Published on: September 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2020 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के विजय रथ को रोक दिया. बुधवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हरा दिया. टॉस हारकर कोलकाता ने 175 रन का टारगेट दिया. जवाब में राजस्थान 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी. राजस्थान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. राजस्थान के टॉम करन 54 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा जोस बटलर (21) और राहुल तेवतिया (14) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पूरे मैच में राजस्थान के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए.

http://अनलॉक-5 के दिशा-निर्देश जारी, सिनेमा हॉल खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज पर राज्य लेंगे फैसला



केकेआर की तरफ से शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और कमलेश नागरकोटी ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, पैट कमिंस, कुलदीप यादव और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए. शुभमन गिल (47) और इयोन मोर्गन (34) के अलावा आंद्रे रसेल ने 24 और नीतीश राणा ने 22 रन की पारी खेली. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, अंकित राजपूत, टॉम करन, राहुल तेवतिया और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला.

http://ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण, 400 किमी तक दुश्मन होगा ढेर

http://CAF में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now