रायपुर. प्रथम फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार ने एक युवती को अपहरण और अनाचार के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई है. युवती रानू सेन पर धारा 363, 377 के तहत किशोरी का अपहरण कर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप सिद्ध होने के बाद फास्ट ट्रेक कोर्ट में सजा सुनाई गई. बता दें कि मामला रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली किशोरी का 28 जून 2017 को खमतराई की रहने वाली रानू सेन ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था. युवती के कुछ महीनों तक नाबालिग को दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के भेड़ेसर गांव में रखा था. इस दौरान युवती ने किशोरी के साथ लगातार अप्राकृतिक कार्य किया था. किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और किशोरी को बरामद कर आरोपी युवती रानू सेन को भी गिरफ्तार किया.
http://नगरीय निकाय सहायक शिक्षक संघ ने नपाध्यक्ष से भेंट कर बताई समस्या
मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का शुभारंभ
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के फल, सब्जी, उपमंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में 23 फरवरी को शाम 4 बजे राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारंभ करेंगे.कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत अध्यक्ष धरसींवा श्रीमती उत्तराकमल भारती, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता विनय गेण्ड्रे, जनपद पंचायत सदस्य इंदर साहू और ग्राम तुलसी (बाराडेरा) के सरपंच श्री टुमन धीवर होंगे.
http://नेताओं के दबाव में पराजित घोषित करने का आरोप, कोर्ट जाएगा उपसरपंच का परिणाम!







