महासमुंद. नगरीय निकाय सहायक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मुलाकात की. शिक्षकों ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिल पाता इससे उन्हे को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस पर नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने आश्वस्त किया कि वेतन विसंगति को जल्द ही दूर किया जाएगा. इसके पूर्व शिक्षक संघ ने नपाध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. इस अवसर पर पार्षद द्वय महेन्द्र जैन, हफीज कुरैशी, पूर्व पार्षद कपिल साहू, कैलाश साहू, राजकुमार यादव, यशकुमार चक्रधारी, हेमन लाल चक्रधारी, देवकुमार ध्रुव, उमेश कुमार साहू, डिगेश पुरैना, कुलेश्वर साहू, सुरेन्द्र चंद्राकर, श्रीमती गोमती साहू, शांति पुरैना, निहारिका चंद्राकर, मंजू अंबिलकर, आरती चंद्राकर, मुकेश साहू, प्रवीण चंद्राकर, ललित बया, नेमीचंद सोरी, अयोध्या पण्डा, मनीष साहू, जितेन्द्र ठाकुर, नीलम बघेल आदि उपस्थित थे.
http://नेताओं के दबाव में पराजित घोषित करने का आरोप, कोर्ट जाएगा उपसरपंच का परिणाम!
छात्रा से छेड़खानी, युवक गिरफ्तार
सरायपाली. छात्रा से छेडख़ानी और मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक इस्लाम मोहल्ला निवासी शेख शहबाज उर्फ बावा पिता शेख जबीउल्लाह (19) छात्रा से मारपीट और छेड़खानी करने के बाद से फरार था. वह सरायपाली में ही बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा दे रहा था. बुधवार शाम बैदपाली के बाजार के पास पकड़ा गया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 341/354 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.
http://आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पूर्व नपं अध्यक्ष गिरफ्तार







