जशपुर. शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई किशोरी से गैंगरेप के बाद बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है. पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है, बाकी की तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की 14 साल की किशोरी 17 फरवरी की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गई थी. वहीं से उसे 5 युवक उठाकर गवासी जंगल ले गए और अनाचार किया. किसी तरह किशोरी ने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और भागने लगी. इस दौरान वह एक गड्ढे में गिर गई. बाद आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और उसकी छाती पर चढ़कर बेरहमी से पिटाई की.
https://नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत
बाद किशोरी को वहीं जंगल में छोड़ आरोपी भाग निकले. बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे लड़की खुद से ही लहूलुहान हालत में गांव पहुंची. सहेली ने देखा तो परिजन को जानकारी दी और फिर बगीचा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. किशोरी की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि आंतरिक अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपी जुगेश और वीरेंद्र उर्फ चिया रजवार को हिरातम में लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस कहना है कि गैंगरेप के सभी आरोपी बहुत जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है.
https://BMW X3 एसयूवी का डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च, देती है 213 Kmph की टॉप स्पीड







