আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से दी मात

Published on: October 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुपर-12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ टीम के सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है. अब उसे दूसरी टीम के परिणाम पर निर्भर रहना होगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 110 रन बनाए. भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे मैच में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. राहुल (18), ईशान (4), रोहित (14), कोहली (9), पंत (12), हार्दिक (23), शार्दुल शून्य ही बना सके. जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं, ईश सोढ़ी को दो विकेट मिला. साउदी और मिल्ने ने एक-एक विकेट लिया.

https://एक शरीर, 2 सिर-4 हाथ वाले जुड़वा भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

111 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 14.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. मार्टिन गप्टिल ने (20) रन बनाए. वहीं, कप्तान केन विलियमसन 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए. लगातार दो हार के साथ भारतीय टीम भारतीय ग्रुप-2 में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. पाकिस्तान पहले और अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर है.

https://दर्जनों चक्कर के बाद नहीं बन रहे प्रमाण पत्र, त्रस्त छात्रा ने लिखा- नहीं चाहिए छात्रवृत्ति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now