আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया का जून 2022 तक का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

Published on: September 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम का जून 2022 तक का शेड्यूल जारी किया है. टीम नवंबर 2021 से जून 2022 के बीच घरेलू सरजमीं पर चार टेस्ट, 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलेगी. बीसीसीआई के द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आठ महीने की इस अवधि में न्यूजीलैंड (नवंबर-दिसंबर) वेस्टइंडीज (फरवरी 2022), श्रीलंका (फरवरी-मार्च 2022) और दक्षिण अफ्रीका (जून 2022) की टीमें भारत का दौरा करेंगी. इस बीच भारतीय टीम दिसंबर 2021-जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और अप्रैल-मई (2022) में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होगा.

https://महिला आयोग ने की चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद से हटाने की मांग

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे तीन एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने हैं. श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. दक्षिण अफ्रीकी टीम का भारतीय दौरा हालांकि महज 10 दिनों का होगा जिसमें उसे पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं. चार टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबले कानपुर और मुंबई में खेले जाएंगे जबकि श्रीलंका के खिलाफ मैचों की मेजबानी बेंगलुरु और मोहाली को सौंपी गई है. रोटेशन नीति के तहत सीमित ओवरों के 17 मैचों के स्थल का चयन किया गया है जिसमें जयपुर, रांची, लखनऊ, विशाखापट्टनम, कोलकाता, अहमदाबाद, कटक, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, राजकोट, दिल्ली को मेजबानी का मौका मिलेगा.

https://अनाचार के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया लकड़ी से वार, आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now