नई दिल्ली. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए गए हैं. शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ की जगह मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. ऋद्धिमान साहा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है.
http://बरसात में ढह गया था 10 मकान, ग्रामीण बेघर अब तक मुआवजा भी नहीं
कलाई में चोट के कारण 6 हफ्ते के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए मोहम्मद शमी की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को डेब्यू का मौका मिला है. विराट कोहली की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. नियमित कप्तान विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस लौट आए हैं.
टीम इस तरह है
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
ALERT🚨: #TeamIndia for 2nd Test of the Border-Gavaskar Trophy against Australia to be played in MCG from tomorrow announced. #AUSvIND pic.twitter.com/4g1q3DJmm7
— BCCI (@BCCI) December 25, 2020











