नई दिल्ली. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रलिया को तीसरे वनडे में 13 रनों से हराकर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचाया. ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की. मैन ऑफ द मैच हार्दिक पंड्या रहे, जबकि मैन ऑफ द सीरीज स्टीव स्मिथ को मिला. अब 4 दिसंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. कैनबरा वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 303 रन का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 289 रन ही बना सकी. कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 75 और ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रन की पारी खेली. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन, बुमराह और नटराजन ने दो-दो विकेट लिए. वहीं कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली.
http://किसानों ने सोसायटी में ताला जड़ा, बैंक प्रबंधक, समिति व्यवस्थापक को बनाया बंधक
इससे पहले टीम इंडिया ने हार्दिक पंड्या नाबाद (92) और रवींद्र जडेजा नाबाद (66) के बीच छठे विकेट के लिए 150 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 302 रन बनाए. टीम इंडिया ने 32वें ओवर में अपने 5 विकेट 152 रनों पर गंवा दिए थे. उस समय 300 पार का स्कोर मुश्किल लग रहा था लेकिन पंड्या और जडेजा ने भारत को सम्मानजनक स्कोर दिलाया. कप्तान विराट कोहली ने 63, शुभमन गिल ने 33 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर ने 2 विकेट निकाले, जबकि जोश हेजलवुड, सीन एबॉट और एडम जाम्पा को 1-1 सफलता मिली.
http://फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, अगले हफ्ते से लगेगा टीका











