नई दिल्ली. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. एडिलेड में खेले गए डे नाइट मैच में भारत को 8 विकेट से हार मिली. भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे है. अगला टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा. इस हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें आने वाले मैचों में और भी बढ़ जाएंगी, क्योंकि कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौटेंगे. कोहली पैटरनिटी लीव पर रहेंगे. यह पता चलता है कि भारत 26 दिसंबर से मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव कर सकता है.
http://2 सगी बहनें घर से अचानक लापता, जांच में जुटी पुलिस
इंडिया टुडे के सूत्रों से पता चला है कि मेलबर्न में होने वाले अगले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए जा सकते हैं. केएल राहुल टेस्ट टीम में अपनी जगह फिर से हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह मिडिल ऑर्डर (नंबर 4) में विराट कोहली की जगह ले सकते हैं. चोटिल शमी की की गैरमौजूदगी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपना पहला टेस्ट खेल सकते हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट अगले टेस्ट मैच से पृथ्वी शॉ को ड्रॉप कर सकती है. पहले टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ ने दोनों पारियों में 0 और 4 रन के स्कोर बनाए थे.
http://धनश्री वर्मा ने ‘क्यूटीपाई’ गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, वीडियो वायरल
जबकि फील्डिंग में भी वह आसान कैच टपका रहे थे. दूसरे टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. इस बीच सीनियर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को भी अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है. साहा विकेटकीपर के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन बल्ले के साथ फ्लॉप हो रहे हैं. मेलबर्न में होने वाले अगले टेस्ट मैच में ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. ऋषभ पंत बल्लेबाजी में ऋद्धिमान साहा से बेहतर हैं.
‘तांडव’ का टीजर रिलीज, दिखा सैफ अली खान का दमदार अवतार https://t.co/cjpWQLLfV7
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 19, 2020











