नई दिल्ली. हरारे में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. जिम्बाब्वे की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 189 रन ही बना सकी थी. जवाब में टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. ओपनर शुभमन गिल ने नाबाद 82 और शिखर धवन ने नाबाद 81 रन बनाए. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. उन्होंने 10.1 ओवर में 31 रन पर चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए. इस दौरान, इनोसेंट काइआ (4), तदिवानाशे मारुमानी (8), सीन विलियम्स (5), वेसले मधेवेरे (1) और सिंकदर रजा (12) जल्द ही पवेलियन लौट गए.
https://श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित
बाद 20.5 ओवर में प्रसिद्ध की गेंद पर रयान बर्ल (11) शुभमन गिल को कैच थमा बैठे. कप्तान रेजिस चकाब्वा ने कुछ अच्छे शॉट खेल कर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े, लेकिन 26.3 ओवर में अक्षर की गेंद पर चकाब्वा (35) बोल्ड हो गए. बाद अक्षर ने ल्यूक जोंगवे (13) को भी चलता किया. बाद ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा के बीच हो रही लंबी साझेदारी (65 गेंदों में 70 रन) को प्रसिद्ध ने तोड़ा, जब उन्होंने रिचर्ड नगारवा (34) को बोल्ड कर अपना तीसरा शिकार बनाया. इसके अगले ओवर में अक्षर ने विक्टर न्याउची (8) को कैच आउट करा दिया, जिससे मेजबान टीम 40.3 ओवर में 189 रनों पर ढेर हो गई. इवांस 33 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया.
https://स्कूलों के बाद अब छत्तीसगढ़ में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श कॉलेज











