আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन को कप्तानी का जिम्मा

Published on: June 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन करेंगे. वहीं भुवनेश्वर कुमार का उपकप्तान बनाया गया है. दौरे के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है. हीं मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा, दूसरा वनडे 16 और तीसरा मुकाबला 18 जुलाई को होगा. इसके बाद टीम इंडिया टी-20 सीरीज का पहला मैच 21 जुलाई को खेलेगी. दूसरा मैच 23 जुलाई और तीसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई को होगा. सभी मुकाबले कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे.

http://एम्स के शोध में दावा- डेल्टा वेरिएंट वैक्सीन लेने के बाद भी कर रहा असर

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया- शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, इशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया.

नेट गेंदबाज- इशान पोरेल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरजीत सिंह.

http://सरपंच-पूर्व सचिव ने किया 1.40 लाख रुपए का अवैध आहरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now