আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा बने नए कप्तान

Published on: November 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान बनाए गए हैं, वहीं केएल राहुल को उपकप्तानी दी गई है. विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद अब रोहित ही टी-20 में टीम की कमान संभालेंगे. टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कई युवा चेहरों वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया है. जबकि चोट के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है, युजवेंद्र चहल भी वापस आए हैं. टी-20 सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है. हार्दिक पंड्या को टीम में नहीं चुना गया है. वहीं साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली भारत-ए टीम का ऐलान किया गया है. भारत-ए टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर 3 चार दिवसीय मैच खेलेगी.

https://10 माह से मानदेय नहीं, रसोइयों ने नहीं बनाया मध्याह्न भोजन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज.

भारत-ए टीम

प्रियांक पंचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव (विकेट कीपर), कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, ईशान पोरेल और अरजान नागवसवाला.

https://‘अंतिम’ का नया गाना ‘होने लगा’ रिलीज, आयुष-महिमा की रोमांटिक केमिस्ट्री आई नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now