नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैच की सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव की वापसी हुई है. उमेश आखिरी दो टेस्ट मैचों में शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे. उमेश हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में चोटिल हो गए थे. अहमदाबाद में टीम में शामिल होने से पहले उमेश का फिटनेस आकलन किया जाएगा. जबकि शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज किया जाएगा. चयन समिती ने पांच नेट गेंदबाज और दो रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की है. अंकित राजपूत, आवेश खान, संदीप वारियर, कृष्णप्पा गौतम और सौरभ कुमार नेट्स में बल्लेबाजों को अभ्यास कराएंगे तो विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और राहुल चाहर रिजर्व खिलाड़ियों की भूमिका अदा करेंगे.
http://Renault Kiger भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
http://चाणक्य नीति : अपने हाथों से करें ये काम, होगा धनलाभ, मिलेगी कामयाबी











