नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी मेजबानी में 5 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इंग्लैंड सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 18 सदस्यीय दल में कप्तान विराट कोहली, ईशांत शर्मा और हार्दिक पंड्या की वापसी हुई, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) से, जबकि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है.
http://वित्तीय अनियमितता के लिए गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सरपंच निलंबित
पेसर मोहम्मद शमी (बांह में फ्रैक्चर), रवींद्र जडेजा (अंगूठे में फ्रैक्चर), उमेश यादव (मांसपेशियों में खिंचाव) और हनुमा विहारी (मांसपेशियों में खिंचाव) टीम से बाहर हैं. बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होगा. पहला और दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से शुरू होगा. इसके बाद अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से डे-नाइट टेस्ट होगा और 4 मार्च को इसी मैदान पर सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के बाद 12 मार्च से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. अंत में 23 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा.
http://Realme C12 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर. अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, शार्दुल ठाकुर.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज https://t.co/fGkm4x2tfq
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 19, 2021











