আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वनडे और टी-20 में केएल राहुल उप कप्तान

Published on: October 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया तीन टी 20 इंटरनेशनल, 3 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. वन-डे और टी-20 में चोटिल रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है. टी-20 में मयंक अग्रवाल को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को भी टी-20 टीम में शामिल किया गया है. टेस्ट में मो. सिराज नया चेहरा हैं. टी-20 और वन-डे टीम में हार्दिक पंड्या की लंबे अरसे बाद वापसी हुई है. रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा को चोट की वजह से भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है.

http://अंबिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल और महासमुंद में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक निर्माण के लिए मिली मंजूरी


टी-20 टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और वरुण चक्रवर्ती.

वन-डे टीम

विराट कोहली (कप्तान), शुभमन गिल, शिखर धवन, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर.

http://IPL 2020 : प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK, साक्षी ने लिखा इमोशनल पोस्ट


टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज.

चार अतिरिक्त गेंदबाज

कमलेश नागरकोटी, कार्तिक त्यागी, ईशान पोरेल और टी. नटराजन भारतीय दल के साथ यात्रा करेंगे.

http://FAU-G का टीज़र जारी, दिखी गलवान घाटी में चीन से झड़प और टेंशन की झलक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now