कसडोल. बलौदाबाजार वन मंडल के सोनाखान परिक्षेत्र के ग्राम पीसीद में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर जनपद सदस्य ईश्वर पटेल के घर से लाखों रुपए की सागौन इमारती लकड़ी बरामद की है. डीएफओ आलोक तिवारी, एसडीओ उदयसिंह ठाकुर के निर्देशन पर शुक्रवार सुबह ग्राम पीसीद में जनपद सदस्य ईश्वर पटेल के घर में परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर 1.733 घन मीटर 31 नग गोला तथा 0.749 घन मीटर चिरान पल्ला बेड़ी आदि जब्त की है.
http://धारा 144 का उल्लंघन कर खेल रहे थे जुआ, तीन के खिलाफ कार्रवाई
श्री राजपूत ने बताया कि जांच में कोई पक्का रसीद देने के बजाय आरोपी ने गांव के तीन लोगों से 20 हजार रुपए में खरीदना बताया है. उन्होने बताया कि लकड़ियां जब्त कर कसडोल डिपो भेज दिया गया है साथ ही खरीदी किए गए बताए उक्त लोगों की बाड़ी के ठूंठ को जांच में लिया गया है. इस कार्रवाई में सोनाखान परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर देवतराई सुखदेव यदु, डिप्टी रेंजर कोसमसरा आशुतोष ठाकुर, बीटगार्ड जयकिशन यादव, प्रभुराम कंवर, राकेश चंद्रा, अश्वनी साहू, हिरेन्द्र डहरिया, अश्वनी रात्रे, हरगोविंद जायसवाल, युधिष्ठिर डड़सेना, श्रीमती अनुसुईया कैवर्त, चौकीदार भागी साहू तथा वन प्रबंधन समिति कुकरीकोन्हा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. विवेचना जारी है.







