कोरबा. एक शिक्षक का शव उसके ही घर में फांसी से लटका मिला है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां जमीन पर पड़ा एक सुसाइड नोट मिला. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार ग्राम बरपाली निवासी मोहन पराशर (45) ढनढनी गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी और बच्चे खेत में पानी देने के लिए चले गए. सुबह करीब 6.45 बजे लौटे तो देखा कि मोहन का शव म्यार में लगी कमानी से लटका हुआ था.
https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त कब आएगी? जानिए संभावित तारीख
उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें लिखा है कि- जा रहा हूं मैं, किसी की कोई गलती नहीं है. सारी जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है. घटना के दौरान बाकी परिजन घर में ही थे, लेकिन उन्हें पता नहीं चला. पुलिस इसे लेकर परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.
https://सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, गिरफ्तार







