আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डीईओ के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षक, नोटिस जारी

Published on: December 1, 2022
---Advertisement---

बेमेतरा. जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने बुधवार को विकासखण्ड बेरला के शासकीय प्राथमिक शाला पिपरोलडीह, कुम्ही, भाठापारा, आनंदगांव, सुरहोली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरहोली, कुम्ही, देवरी, शासकीय हाई स्कूल देवरी और शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सरदा, बारगांव एवं आनंदगांव का निरीक्षण किया. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी के निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक टीआर साहू अनुपस्थित पाए गए.28 नवम्बर को विद्यालय के एक शिक्षक ने दिए गए अवकाश आवेदन को भी प्रधानपाठक ने पाठकान पंजी में एन्ट्री नहीं किया. इसके लिए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. निरीक्षण के दौरान डीईओ ने मध्याह्न भोजन योजना का संचालन, पाठ्यक्रम की प्रगति तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली.

https://नार्को टेस्ट में भी आफताब ने कबूली हत्या की बात, बताया- कहां फेंके श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल

हायर सेकंडरी स्कूल बारगांव के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली. विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय की पढ़ाई नहीं होने की बात बताई जिस पर डीईओ ने प्राचार्य को हिन्दी विषय की पढ़ाई प्रारंभ करवाने और कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया. डीईओ के निरीक्षण के दौरान शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल आनंदगांव से पोषण कुमार देशमुख सहायक ग्रेड-2, कविता ध्रुव सहायक ग्रेड-3 एवं विरेन्द्र कुमार टण्डन व्याख्याता अनुपस्थित पाए गए. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्ही में प्रकाश चन्द्र साहू शिक्षक एलबी अनुपस्थित पाए गए. अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

https://‘कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़’, रावण वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now