আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम तक पहुंची बात, शहीद परिवारों के लिए 80 लाख की हुई घोषणा, रामचंद्र ने दिया धन्यवाद

Published on: April 6, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. बीजापुर में शहीद हुए जवानों की शहादत पर पूरा छत्तीसगढ़ उबल पड़ा था जिसके चलते सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे. इसी दौरान पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की थी कि शहीद के परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए की राहत राशि प्रदान की जाए. यह मांग सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में वायरल हो गई. जिसका पता मुख्यमंत्री कार्यालय को भी लगा. यही कारण है कि पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 50 लाख की घोषणा की थी जिसे बढ़ाकर अब 80 लाख कर दिया गया है. इसके लिए भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है कि कम से कम 80 लाख रुपए दिए जाएंगे.

http://जस्टिस एनवी रमणा होंगे 48वें चीफ जस्टिस, 24 को लेंगे शपथ

इस घोषणा पर पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है और उनकी संवेदनशीलता पर आभार जताया है. इस प्रकरण से सोशल मीडिया की ताकत का भी पता चलता है कि अखबार में प्रकाशित होने से पहले ही ख़बर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई और संवेदनशील मुख्यमंत्री ने इस मांग को लगभग पूरा कर दिया. रामचंद्र शर्मा ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में ऐसी कोई घटना न हो और पुलिस जवानों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. वहीं इस ख़बर को वायरल करने में सहयोग करने वाले वेब पोर्टल एवं सोशल मीडिया का भी आभार जताया है.

http://बस, शादियां और बैंक बने कोरोना वायरस के मुख्य वाहक !

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now