नई दिल्ली. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान अब तक नहीं किया है. बुमराह की जगह लेने के लिए मोहम्मद शमी सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि मोहम्मद सिराज ने भी अब खुद को इस दौड़ में मजबूती के साथ शामिल कर लिया है. हाल ही में संपन्न हुई भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में सिराज ‘प्लेयर ऑफ दी सीरीज’ रहे हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले लय में वापसी कर चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी बुमराह के रिप्लेसमेंट के लिए सिराज का नाम सुझाया है. स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि मैं यहां सिराज के साथ जाना चाहूंगा क्योंकि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.
https://‘हर हर महादेव’ का ट्रेलर रिलीज, शानदार दिखे शरद केलकर
शमी काफी समय से क्रिकेट नहीं खेले हैं और एकदम वर्ल्ड कप में एंट्री करेंगे तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है, भले ही टीम इंडिया इससे पहले कुछ वार्म-अप मैच खेल लें. गावस्कर ने कहा कि अब तक भारत ने 15वें खिलाड़ी का चयन नहीं किया है. मुझे नहीं पता कि वह (शमी) ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं या नहीं. चिंता की बात बस यह है कि उन्होंने हाल ही में कोई क्रिकेट नहीं खेला है. उनकी योग्यता पर शक नहीं है, लेकिन कोविड-19 के बाद वापसी इतनी आसान नहीं होगी. आपका स्टेमिना थोड़ा कम हो सकता है. मैं जानता हूं कि टी20 क्रिकेट में महज 4 ओवर की गेंदबाजी है लेकिन आप सिराज को देखें. वह क्या लाजवाब गेंदबाजी कर रहे हैं.
https://अक्टूबर में क्यों हो रही है इतनी बारिश? जानिए इसकी वजह











