नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से एक खास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सुशांत अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ श्वेता ने एक वीडियो का लिंक शेयर किया है जो कि श्वेता के यूट्यूब चैनल पर खुलता है. वीडियो का टाइटल है A Tribute. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक गाने का है जो काफी इमोशनल कर देने वाला है. इस गाने को सुशांत की जिंदगी की कहानी से जोड़ा गया है.
http://ईशान खट्टर-अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘खाली पीली’ का टीजर रिलीज
गाने के लिरिक्स बहुत खूबसूरती से लिखे गए हैं जिनमें सुशांत के जन्म से लेकर उनके करियर में आगे बढ़ने और फिर उनके इस दुनिया से चले जाने का जिक्र है. साथ ही गाने में ये सवाल भी पूछा गया है कि क्या सुशांत को इंसाफ मिल पाएगा. गाने का टाइटल इंसाफ एक सवाल है. गाने को आदित्य चक्रवर्ती ने लिखा है और इसे वरुण जैन ने गाया है. ये गाना फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
http://VIDEO : रिलीज होते ही छाया पायल देव का नया श्री गणेश महामंत्र
A Beautiful Tribute To My Beautiful Brother ❤️🙏❤️. https://t.co/spdr2uk7gu #INSAAFYEEKSAWAALHAI #JusticeForSushant pic.twitter.com/ElUTx8cTpr
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) August 25, 2020










