আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ईशान खट्टर-अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘खाली पीली’ का टीजर रिलीज

Published on: August 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ईशान खट्टर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म खाली पीली का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में ईशान को डेढ़ शाना और अनन्या पांडे को तीखी छुरी बताया गया है. फिल्म में इन दोनों का किरदार भी काफी दिलचस्प है. इस टीजर की शुरुआत एक पुलिसवाले की घोषणा के साथ होती है जो वॉकी टॉकी पर बता रहा है कि एक लड़का और लड़की टैक्सी में भाग निकले हैं. इसके बाद टपोरी अंदाज में ईशान खट्टर की एंट्री होती है. इसके बाद टीजर में अनन्या पांडे की भी एंट्री होती है.

http://तारक मेहता को मिली नई अंजलि, इस एक्ट्रेस ने नेहा मेहता को किया रिप्लेस

दोनो क्राइम करने के बाद पुलिसवालों से बचकर भाग रहे हैं. इस फिल्म को मकबूल खान ने डायरेक्ट किया है और जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. गौरतलब है कि ईशान इससे पहले फिल्म धड़क और ईरान के डायरेक्टर माजिद मजीदी के साथ फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में काम कर चुके हैं. वही अनन्या पांडे की भी इससे पहले दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 और पति, पत्नी और वो जैसी फिल्में शामिल हैं. देखिए टीजर-

http://पत्नी ने मांगा तलाक, कहा- कभी लड़ता नहीं पति, ज्यादा प्यार से घुटन महसूस करने लगी हूं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now