আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सूर्यकुमार ने लगाया ऐसा शॉट, देखकर हर कोई रह गया हैरान

Published on: September 1, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर 4 में जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग के सामने मुकाबला जीतने के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉन्ग कॉन्ग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी. मैच में विश्व क्रिकेट के नए 360* बल्लेबाज सूर्यकुमार ने केवल 26 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में सूर्या ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. यही नहीं, भारतीय पारी के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार ने लगातार 3 गेंद पर 3 छक्के भी लगाकर फैन्स का दिल जीत लिया. अपनी पारी में सूर्या ने एक बार फिर ऐसे-ऐसे खतरनाक शॉट लगाने जिसने महफिल लूट ली.

https://हड़तालियों को सीएम की चेतावनी- हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौटें, अन्यथा होगी कार्रवाई

खासकर 16वें ओवर की चौथी गेंद पर मिडिल स्टंप की लाइन वाली गेंद को बैठकर स्वीप शॉट लगाया वह आपने-आप में एक कमाल का शॉट था. जिस अंदाज में सूर्या ने यह शॉट बैठकर लगाया उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. गेंद बल्ले पर लगकर सीधे फाइन लेग बाउंड्री पर छक्के के लिए चली गई. वहीं, इस खास शॉट को देखकर विराट कोहली भी चौंक गए और तुरंत ही बल्लेबाज सूर्या के पास गए और उन्हें हाई फाई करते दिखे. कोहली की खुशी भी देखने लायक थी. बता दें कि जब भारत की पारी खत्म हुई तो भी कोहली ने सूर्यकुमार यादव को झुककर सलाम किया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है.

https://नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा, नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

https://twitter.com/rishabh2209420/status/1564995566349651969?s=20&t=0SdaaTrgc9T78cNWNP-kJQ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now