আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सूर्यकुमार और दीपक श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

Published on: February 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. सूर्यकुमार के हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर है और उन्हें टीम मैनेजमेंट ने टी-20 सीरीज के लिए अनफिट बताया है. सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया था. सूर्या दीपक चाहर के बाद आगामी टी-20 सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं.

https://सोने के भाव गिरे, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में बॉलिंग के लिए रनअप लेते वक्त दीपक की दाईं जांघ में खिंचाव हुआ था. बाद वह अपने कोटे के चार ओवर भी नहीं फेंक पाए थे. उन्हें वापस डगआउट भेज दिया गया था. बीसीसीआई ने सूर्यकुमार और चाहर के चोट को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी है. हालांकि, इनकी जगह रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है. दीपक की गैरमौजूदगी में स्क्वॉड में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह समेत पहले से ही कई तेज गेंदबाज मौजूद हैं. सूर्यकुमार और दीपक अब बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) जाएंगे.

https://स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में निकली बंपर भर्ती, करें आवेदन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now