আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

UAE से अचानक भारत लौटे सुरेश रैना, IPL के पूरे सीजन से हुए बाहर

Published on: August 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है. धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लौट आए हैं. रैना के लौटने की वजह व्यक्तिगत बताई गई है. सीएसके के सीईओ ने ट्विटर पर लिखा- सुरेश रैना निजी कारणों से भारत वापस लौट चुके हैं. वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह बड़ा झटका माना जाएगा.

http://‘सड़कों की मरम्मत में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही, दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार होंगे संबंधित प्रभारी’


एक दिन पहले ही खबर आई थी कि टीम के कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि रैना ने हाल ही में 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सुरेश रैना (5368 रन) विराट कोहली (5412 रन) के बाद दूसरे नंबर पर हैं. रैना के नाम फिलहाल सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड है. उन्होंने अब तक 193 मैच खेले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज महेंद्र सिंह धोनी ने 190 आईपीएल मुकाबले खेले हैं.

http://DC को बड़ा झटका, IPL 2020 से बाहर हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now