नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के हिजाब मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट में अभी सुनवाई चल रही है और मामले पर हमारी नजर है. हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सही समय आने पर इस केस की सुनवाई की जाएगी. अभी ये मामला हाईकोर्ट में है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी बार हिजाब मामले की सुनवाई से इनकार किया है. पहले भी ये मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने लाया जा चुका है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह देख रहा है कि कर्नाटक में क्या हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से कहा कि इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा न बनाएं और वह उचित समय पर हस्तक्षेप करेगा.
https://जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने मरीजों को दिखाया निजी अस्पताल का रास्ता!
हिजाब मामले को धार्मिक और राजनीतिक न बनाएं. बता दें कि कर्नाटक हा कोर्ट ने हाल ही में अंतरिम आदेश जारी किया था कि अगले आदेश तक स्कूलों को दोबारा खोला जाए और तब तक स्कूलों में धार्मिक पहनावे पर रोक लगाई जाए. हाईकोर्ट के इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. जान लें कि कर्नाटक हाई कोर्ट में तीन जजों की बेंच हिजाब मामले की सुनवाई कर रही है. इस बेंच में चीफ जस्टिस ऋतु राज अवस्थी, जे एम खाजी और जस्टिस कृष्णा ए दीक्षित शामिल हैं. गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट में उडुपी के एक कॉलेज की स्टूडेंट फातिमा बुशरा ने कर्नाटक सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है, जिसमें स्टूडेंट्स के ड्रेस कोड को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई हैं.
https://स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण के लिए अब ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य








