नई दिल्ली. महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई सोमवार तक टल गई है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र, महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम को नोटिस जारी कर दिया. अब इस मामले में सोमवार सुबह 10.30 सुनवाई होगी. तुषार मेहता को सोमवार सुबह 10:30 बजे तक फडणवीस और अजित पवार का समर्थन पत्र दिखाने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से राज्यपाल के आदेश को भी मांगा है.
http://CGPSC के लिए नोटिफिकेशन जारी, 199 पदों पर होगी भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की कोर्ट में हुई सुनवाई के लिए याचिकाकार्ता एनसीपी की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और शिवसेना की तरफ से कपिल सिब्बल कोर्ट में पेश हुए हैं. वहीं केंद्र सरकार की तरफ से एडि. सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए. वहीं बीजेपी विधायकों और दो निर्दलीय विधायकों की तरफ से मुकुल रोहतगी कोर्ट में पेश हुए. इनके अलावा कांग्रेस नेता पृथ्वराज चव्हाण और रणदीप सुरजेवाल मौजूद रहे. बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका में बीजेपी सरकार को बर्खास्त करते हुए 24 घंटे के भीतर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की गई थी.
http://फिर दिखाए रानू मंडल ने नखरे, फैन को इग्नोर करने वाला एक और वीडियो वायरल
SC issues notice to Centre, Maharashtra Govt, Devendra Fadnavis&Ajit Pawar on Congress-NCP-Shiv Sena's plea. We request Solicitor General Tushar Mehta to produce relevant documents from Guv’s letter for inviting BJP to form govt & letter of support of MLAs by 10.30 am tomorrow. pic.twitter.com/Rt4LHAn0J0
— ANI (@ANI) November 24, 2019








